देश
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष बने संजय सिंह को किया गया निलंबित
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारतीय कुश्ती संघ को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हाल ही में भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव हुए थे, जिसमें बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह अध्यक्ष चुने गए थे।
तमाम रेसलर्स ने इसका विरोध किया था, अब इसी के बाद भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए भारतीय कुश्ती संघ की पूरी बॉडी को ही निलंबित कर दिया है।