ज्योतिष

Paush Month 2023: पौष माह में अवश्य करें ये सरल उपाय, सुख-समृद्धि में नहीं होगी कोई कमी

हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह की समाप्ति हो चुकी है. इसके साथ ही गुरुवार 27 दिसंबर 2023 यानि कि आज से पौष माह की शुरुआत हो चुकी है जोकि गुरुवार 11 जनवरी 2023 को समाप्त हो जाएगा. पौष माह को पूस के नाम से भी जाना जाता है. धार्मिक मान्यतानुसार जो व्यक्ति पौष माह यानि कि पूस के महीने में सूर्यदेव का पूजन और उपवास के दौरान सूर्य चालीसा पाठ करता है उसको धन-दौलत के साथ-साथ लंबी आयु का भी वरदान मिलता है. चलिए यहां करते हैं पूरी सूर्य चालीसा पाठ.

इस प्रकार करें सूर्य पूजन (Surya puja Vidhi)

पौष माह के हर रविवार या रोजाना नियमित तौर पर एक तांबे के लोटे में जल, लाल चंदन और लाल रंग के फूल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें. साथ ही अर्घ्य देने के दौरान ऊं सूर्याय नम: मंत्र का जाप करने से सूर्यदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है. वहीं अगर आपने रविवार का व्रत धारण किया हुआ है तो सूर्य देव को पूजन के दौरान तिल-चावल की खिचड़ी का भोग लगाएं. इससे सूर्य देव बेहद प्रसन्न होते हैं और साधक पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखते हैं.

सूर्य चालीसा पाठ

॥ दोहा ॥

कनक बदन कुण्डल मकर, मुक्ता माला अङ्ग।
पद्मासन स्थित ध्याइए, शंख चक्र के सङ्ग॥

॥ चौपाई ॥

जय सविता जय जयति दिवाकर!। सहस्रांशु! सप्ताश्व तिमिरहर॥
भानु! पतंग! मरीची! भास्कर!। सविता हंस! सुनूर विभाकर॥
विवस्वान! आदित्य! विकर्तन। मार्तण्ड हरिरूप विरोचन॥
अम्बरमणि! खग! रवि कहलाते। वेद हिरण्यगर्भ कह गाते॥
सहस्रांशु प्रद्योतन, कहिकहि। मुनिगन होत प्रसन्न मोदलहि॥
अरुण सदृश सारथी मनोहर। हांकत हय साता चढ़ि रथ पर॥
मंडल की महिमा अति न्यारी। तेज रूप केरी बलिहारी॥
उच्चैःश्रवा सदृश हय जोते। देखि पुरन्दर लज्जित होते॥
मित्र मरीचि भानु अरुण भास्कर। सविता सूर्य अर्क खग कलिकर॥
पूषा रवि आदित्य नाम लै। हिरण्यगर्भाय नमः कहिकै॥
द्वादस नाम प्रेम सों गावैं। मस्तक बारह बार नवावैं॥
चार पदारथ जन सो पावै।दुःख दारिद्र अघ पुंज नसावै॥
नमस्कार को चमत्कार यह। विधि हरिहर को कृपासार यह॥
सेवै भानु तुमहिं मन लाई। अष्टसिद्धि नवनिधि तेहिं पाई॥
बारह नाम उच्चारन करते। सहस जनम के पातक टरते॥
उपाख्यान जो करते तवजन। रिपु सों जमलहते सोतेहि छन॥
धन सुत जुत परिवार बढ़तु है। प्रबल मोह को फंद कटतु है॥
अर्क शीश को रक्षा करते। रवि ललाट पर नित्य बिहरते॥
सूर्य नेत्र पर नित्य विराजत। कर्ण देस पर दिनकर छाजत॥
भानु नासिका वासकरहुनित। भास्कर करत सदा मुखको हित॥
ओंठ रहैं पर्जन्य हमारे। रसना बीच तीक्ष्ण बस प्यारे॥
कंठ सुवर्ण रेत की शोभा। तिग्म तेजसः कांधे लोभा॥
पूषां बाहू मित्र पीठहिं पर। त्वष्टा वरुण रहत सुउष्णकर॥
युगल हाथ पर रक्षा कारन। भानुमान उरसर्म सुउदरचन॥
बसत नाभि आदित्य मनोहर। कटिमंह, रहत मन मुदभर॥
जंघा गोपति सविता बासा। गुप्त दिवाकर करत हुलासा॥
विवस्वान पद की रखवारी। बाहर बसते नित तम हारी॥
सहस्रांशु सर्वांग सम्हारै। रक्षा कवच विचित्र विचारे॥
अस जोजन अपने मन माहीं। भय जगबीच करहुं तेहि नाहीं ॥
दद्रु कुष्ठ तेहिं कबहु न व्यापै। जोजन याको मन मंह जापै॥
अंधकार जग का जो हरता। नव प्रकाश से आनन्द भरता॥
ग्रह गन ग्रसि न मिटावत जाही। कोटि बार मैं प्रनवौं ताही॥
मंद सदृश सुत जग में जाके। धर्मराज सम अद्भुत बांके॥
धन्य-धन्य तुम दिनमनि देवा। किया करत सुरमुनि नर सेवा॥
भक्ति भावयुत पूर्ण नियम सों। दूर हटतसो भवके भ्रम सों॥
परम धन्य सों नर तनधारी। हैं प्रसन्न जेहि पर तम हारी॥
अरुण माघ महं सूर्य फाल्गुन। मधु वेदांग नाम रवि उदयन॥
भानु उदय बैसाख गिनावै। ज्येष्ठ इन्द्र आषाढ़ रवि गावै॥
यम भादों आश्विन हिमरेता। कातिक होत दिवाकर नेता॥
अगहन भिन्न विष्णु हैं पूसहिं। पुरुष नाम रवि हैं मलमासहिं॥

॥ दोहा ॥

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button