देश

मेला देखकर लौट रहे युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, तीनों की मौत

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में तेज रफ्तार बाइक अनियत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बीती रात को तकरीबन 12 से 1 बजे के बीच हुई। रात भर घायल अवस्था में युवक घटना स्थल पर ही पड़े रहे। सुबह जब ग्रामीणों की नजर घायलों पर पड़ी तब दुर्घटना की जानकारी लगी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला बड़ांजी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवकों का नाम गणेश नाग, राजू राम नाग,खीर सागर कश्यप है। वह  तीनों युवक ग्राम बड़ांजी की निवासी हैं। बताया जा रहा है कि, तीनों युवक दाबपाल में आयोजित मेला देखने गए हुए थे। वापस लौटने के दौरान दाबपाल मुख्यमार्ग में अचानक बाइक अनियत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बीती रात को तकरीबन 12 से 1 बजे के बीच हुई। रात भर घायल अवस्था में युवक घटना स्थल पर ही पड़े रहे। सुबह जब ग्रामीणों की नजर घायलों पर पड़ी तब दुर्घटना की जानकारी लगी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और तीनों घायलों को इलाज के लिए  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

दो बाइक आपस में टकराए : एक युवक की मौत, दो घायल

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। दो बाइक आपस में भिड़ गए। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो अन्य बाइक सवार घायल हैं। यह घटना उरगा थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि, उरगा थाना क्षेत्र में देर रात दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इनमें से एक बाइक में दो लोग सवार थे, एक की मौत हो गई वहीं दूसरा घायल है। दूसरे बाइक में एक ही व्यक्ति सवार था वह भी घायल हो गया है। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

देर रात घर लौटने को दौरान हुआ हादसा 

मृतक की शिनाख्त पाली चैतमा निवासी रामा मरकाम, 30 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक और घायल युवक कानपुर के एक निजी कंपनी में काम करते थे। देर रात घर वापसी के दौरान हादसे का शिकार हो गए।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button