देश

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व MLA राकेश मावई BJP में शामिल, टिकट कटने से थे नाराज

मुरैना।  लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है। मुरैना से पूर्व विधायक राकेश मावई बीजेपी में शामिल हो गए हैं। मावई कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। इनके अलावा शिवपुरी से पूर्व जनपद अध्यक्ष परम सिंह रावत भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

बता दें कि, विधानसभा चुनाव में टिकट कटने से नाराज मावई ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की।

सिंधिया के कट्टर समर्थक हैं मावई 

उपचुनाव में पहली बार कांग्रेस की टिकट पर मुरैना से चुनाव लड़ा था और जीत भी गए। बावजूद इसके 2023 में इनका टिकट कट गया। तभी से वे नाराज चल रहे थे। राकेश मावई सिंधिया के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। इनके अलावा पूर्व जनपद अध्यक्ष शिवपुरी परम सिंह रावत भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button