देश

भारत का अनमोल रत्न है लक्षद्वीप : स्वर्ग सी सुंदरता… शांति और प्रकृति का अद्भुत संगम, खुद PM मोदी हैं इसके कायल

लक्षद्वीप। भारत में लक्षद्वीप गूगल पर सर्च किया जाने वाला 9वां मोस्ट सर्च्ड वर्ड बन गया है। इसका कारण है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्षद्वीप टूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया लक्षद्वीप दौरे ने इस छोटे से स्वर्ग को सुर्खियों में ला दिया है। हाल ही में प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट से उनकी लक्षद्वीप टूर की कुछ तस्वीरें शेयर की गईं। इन तस्वीरों को देखने के बाद किसी का भी मन इस खूबसूरत द्वीप पर जाने और वहां की सुंदरता का आनंद उठाने का कर सकता है। अगर आप भी किसी शांत और अविश्वसनीय स्थान की तलाश में हैं, तो लक्षद्वीप आपकी बकेट लिस्ट में जरूर होना चाहिए। तो आइए जानते हैं इस आइलैंड पर जाकर आप किन एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं।

लक्षद्वीप के बारे में जानें

लक्षद्वीप भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है, जो अरब सागर के बीच नीले मोतियों की तरह बिखरा हुआ है। हरे नारियल के पेड़, सुनहरी रेत के समुद्र तट और क्रिस्टल पानी लक्षद्वीप को स्वर्गीय अनुभव देता है। यहां के शांत वातावरण से आपको सुकून का एहसास होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप की तारीफ करते हुए कहा था कि यहां उन्होंने 140 करोड़ भारतियों के लिए और भी कठिन परिश्रम करने का संकल्प लिया है।

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हैं यहां के ये द्वीप

कवरत्ती द्वीप

अगर आप नेचर का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकती है। यहां पर फैली सफेद रेत और खूबसूरत सनसेट का नजारा, इस जगह में चार चांद लगाता है। यहां आप आराम से नेचर का लुत्फ उठाते हुए, खुद को रिलैक्स कर सकते हैं।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button