देश

कांग्रेस की न्याय यात्रा असम के धुबरी से शुरू, आज पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी

नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज यानी गुरुवार से पश्चिम बंगाल में अपने सफर का आगाज कर रही है। पश्चिम बंगाल विपक्षी इंडिया गठबंधन का मजबूत किला है।

विपक्षी दलों की इंडिया गठबंधन की अहम नेता ममता बनर्जी ने बीते दिन ही कांग्रेस को बड़ा झटका दिया था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के साथ मेरी कोई चर्चा नहीं हुई। मैंने हमेशा कहा है कि बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा हमारे राज्य से गुजर रही है लेकिन हमें इसके बारे में सूचित नहीं किया गया है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button