देश

लोकसभा चुनाव से पहले लालू यादव को बड़ा झटका, 15 दिन में इतने विधायकों ने आरजेडी से दिया इस्तीफा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने में जब से पाला बदलकर भारतीय जनता पार्टी का साथ थामा है। तब से ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव के लिए लगातार बुरी खबरें सामने आ रही है। पहले सूबे की सत्ता का हाथ से सरकना और अब 15 दिन के भीतर ही पार्टी के 5 विधायकों का पार्टी का साथ छोड़ना लोकसभा चुनाव से पहले उनके लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। बता दें कि प्रहलाद यादव, चेतन आनंद, नीलम देवी, और संगीता देवी के पार्टी छोड़ने के बाद शुक्रवार को बिहार के भभुआ से आरजेडी के विधायक भरत बिंद ने पार्टी छोड़ दिया।

15 दिन के भीतर पार्टी में पांचवीं टूट

शुक्रवार को आरजेडी विधायक भरत बिंद ने लालू यादव का साथ छोड़ सत्ता पक्ष का दामन थामा लिया। 15 दिनों में राजद में यह पांचवीं टूट है। इससे पहले चार और विधायक जो राजद से संबंद्ध थे, उन्होंने सत्ता पक्ष का दामन थाम लिया था। वहीं कांग्रेस के भी दो विधायक पाला बदलते हुए एनडीए में शामिल हो गए थे। शुक्रवार को विधानसभा में विधायी कार्य का अंतिम दिन है। दोपहर के बाद विधानसभा के अंदर सदन में सवाल लिए जा रहे थे। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल के भभुआ विधायक भरत बिंद सदन में पहुंचे और सत्ता पक्ष की बेंच में जाकर बैठ गए।

भरत से पहले इन 4 विधायकों ने छोड़ा पार्टी का साथ

सदन में मौजूद सदस्य कुछ समझते इसके पहले ही पास में बैठे विधायक नितिन नवीन ने इशारा कर यह बताने का प्रयास किया कि राजद के और एक विधायक में एनडीए का दामन थाम लिया है। राजद में यह पांचवी टूट है। इसके पहले राजद के चार विधायक प्रहलाद यादव, चेतन आनंद, नीलम देवी, और संगीता देवी पार्टी छोड़ चुकी हैं। जबकि कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरभ और मुरारी गौतम ने पार्टी छोड़ी थी।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button