देशफ़िल्मी दुनिया

पकड़ा गया ₹2000 करोड़ के ड्रग रैकेट का सरगना जाफर सादिक: CM स्टालिन, उदयानिधि के साथ थी तस्वीरें, जयपुर से हुई गिरफ्तारी

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हाल ही में उजागर किए गए ₹2000 करोड़ के ड्रग रैकेट के सरगना जाफ़र सादिक को गिरफ्तार किया है। DMK का पूर्व पदाधिकारी जाफ़र बीते 15 दिनों से फरार था। उसे राजस्थान के जयपुर में एक होटल से गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि फरवरी, 2024 में दिल्ली पुलिस और NCB ने एक बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करके दिल्ली से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। पता चला था कि इस पूरे रैकेट का सरगना तमिलनाडु का रहने वाला जाफ़र सादिक है जो कि सत्ताधारी DMK का पदाधिकारी था।

वह एक फिल्म निर्माता भी है। सादिक की तमिलनाडु CM स्टालिन और उनके बेटे उदयानिधि के साथ तस्वीरें भी सामने आई थी। सादिक इस खुलासे के बाद से ही फरार था। एजेंसियाँ उसकी तलाश कर रही थीं। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिल्ली में मारे गए इस छापे में स्यूडोफेड्राइन नाम की एक ड्रग बरामद हुई थी। सामने आया था कि यह रैकेट इस ड्रग को अलग अलग खाने के सामान में छुपा कर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भेज रहा था, जहाँ इसकी कीमत करोड़ों में है। यह ड्रग समुद्र के रास्ते भेजी जाती थी।

यह भी सामने आया था कि बीते तीन वर्षों में 3500 किलो से अधिक ड्रग इन देशों को भेजी जा चुकी है। अब तक 45 बार इन देशों ड्रग भेजी गई थी। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजर में कीमत कम से कम ₹2000 करोड़ बताई जा रही थी। इस पूरे रैकेट के तार सादिक से जुड़े थे।

CM स्टालिन के साथ दिखा था जाफ़र सादिक

जाफ़र सादिक एक तमिल फिल्म निर्माता है। वह अब तक 4-5 फिल्म बना चुका है। उसने एक फिल्म ‘मंगाई’ बनाई थी। इसका एक गाना उदयानिधि की पत्नी के हाथों लॉन्च किया गया था। इससे पहले वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने भी मिला था। वह सीएम स्टालिन से 17 दिसम्बर 2023 को मिला था। सादिक ने इस दौरान उन्हें ₹10 लाख चेक सौंपा था। यह चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए था। यह दान उसने तूफ़ान मिचौन्ग के बाद दिया था।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button