देश

ऑपरेशन कावेरी: सूडान से निकाले गए 326 भारतीय जेद्दा पहुंचे

नई दिल्ली। हिंसा प्रभावित सूडान से भारत के लिए रवाना हुआ 326 भारतीय नागरिकों का एक जत्था शुक्रवार को सऊदी अरब के जेद्दा पहुंचा। यह सूडान से निकाले गए भारतीयों का 10वां जत्था है, जिन्हें भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस तरकश पर जेद्दा पहुंचाया गया है।

इससे पहले सूडान से निकाले गए 362 भारतीयों के एक जत्थे ने जेद्दा से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी।

उनमें से कई कर्नाटक की हक्की पिक्की जनजाति के थे।

विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बीच 18 अप्रैल को वाक्युद्ध छिड़ गया था, जब सिद्दारमैया ने केंद्र सरकार से युद्धग्रस्त सूडान से हक्की पिक्की आदिवासियों को तुरंत निकालने के लिए कहा था।

जयशंकर ने यह कहकर प्रतिक्रिया दी थी कि वह पूर्व मुख्यमंत्री की टिप्पणियों पर बस चकित थे।

सिद्धारमैया ने ट्वीट किया था, सूडान में हक्की पिक्की पिछले कुछ दिनों से बिना भोजन के फंसे हुए हैं और सरकार ने अभी तक उन्हें वापस लाने के लिए कार्रवाई शुरू नहीं की है। भाजपा सरकार को कूटनीतिक चर्चा शुरू करनी चाहिए और हक्की-पिक्की की भलाई सुनिश्चित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों तक पहुंचना चाहिए।

सिद्दारमैया के ट्वीट के जवाब में जयशंकर ने कहा था, बस आपके ट्वीट से स्तब्ध हूं! जिंदगी दांव पर है, राजनीति मत कीजिए। 14 अप्रैल को लड़ाई शुरू होने के बाद से खार्तूम स्थित भारतीय दूतावास सूडान में ज्यादातर भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों के साथ लगातार संपर्क में है।

सरकार ऑपरेशन कावेरी के तहत हिंसा प्रभावित सूडान से भारतीय नागरिकों को निकाल रही है।

सूडान में लगभग 3,000 भारतीय नागरिक हैं।

स्थानीय सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच 14 अप्रैल से लड़ाई छिड़ने के बाद से अफ्रीकी राष्ट्र में गृह युद्ध मचा हुआ है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button