ज्योतिष

सुबह उठते ही इन 5 चीजों का दिखना है शुभ संकेत, मां लक्ष्मी देती है छप्पड़ फाड़ पैसा

 हर व्यक्ति अपनी सुबह अच्छी देखना चाहता है, लेकिन कभी-कभी ऐसा होता नहीं है। कहा जाता है कि, यदि सुबह का समय अच्छा निकल जाए तो पूरा दिन अच्छा ही निकलता है। वहीं, यदि सुबह-सुबह कुछ बुरा हो जाए तो पूरा दिन ख़राब भी हो सकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुछ चीजें ऐसी होती है, जो सुबह-सुबह आपकी आंखों के सामने दिख जाये तो दिनभर अच्छा ही निकलता है। चलिए जानते है उन संकेतों के बारे में-

सफेद फूल का दिखना

सुबह के समय यदि आपको कोई भी सफेद फूल दिखाई देता है, तो यह शुभ संकेत है। इस संकेत को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद माना जाता है।

गाय का दिखाई देना 

यदि आपको सुबह उठने के बाद गौ माता के दर्शन हो जाए तो, यह शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है।

साफ-सफाई दिखना 

सुबह के समय यदि कोई भी सफाई करते हुए दिखाई देता है, तो यह शुभ संकेत है। इसका अर्थ है आप किसी बड़ी समस्या से फ्री होने वाले है।

चिड़िया का चहचहाना

सुबह के समय पक्षी के चहचहाने की आवाज सुनाई देना या सुंदर पक्षी दिखने का अर्थ है कि, आपका दिन कार्य में सफलता देने वाला होगा।

दूध या दूध से बनी चीजें दिखना 

प्रातःकाल उठते ही आप यदि दूध या दूध से बनी चीजें देखें, तो यह शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सुबह उठकर हर व्यक्ति को सबसे पहले अपने हथेलियों को देखना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो हाथ में मां सरस्वती के साथ ब्रह्मा और मां लक्ष्मी का भी वास होता है। सुबह उठकर अपनी हथेलियां देखना सुख-समृद्धि, सौभाग्य दिलवाता है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button