देश

Heatwave Alert: मौसम विभाग ने जारी की लू की चेतावनी; बंगाल, ओडिशा समेत 3 राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी

देश के कई राज्यों में गर्मी अपना तेबर दिखा रही है। दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में आंधी और तूफान के साथ बारिश का भी अलर्ट है। इसबीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लू चलने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी की ओर से गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और केरल के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी हुआ है।

कई दिनों तक बने रहेंगे भीषण गर्मी के हालात: IMD
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, आईएमडी के सीनियर साइंटिस्ट सोमा सेन रॉय ने कहा- गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल में कई दिनों से भीषण गर्मी के हालात बने हुए हैं। उत्तरी ओडिशा में भी गंभीर लू की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। खास तौर पर हालांकि पश्चिम बंगाल की तरह नहीं, लेकिन कई दिनों तक भीषण गर्मी रहेगी। इसलिए यहां रेड अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार और झारखंड जैसे पूर्वी राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में टेम्परेचर बहुत अधिक और सामान्य से ऊपर है। दूसरी ओर, पूर्वी भारत, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और केरल के उत्तरी हिस्सों में भी लू की स्थिति बनी है। आईएमडी ने बिहार और झारखंड जैसे पूर्वी राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट, पूर्वी उत्तर प्रदेश और केरल के उत्तरी हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button