देश

दिल्ली कांग्रेस को बड़ा झटका: दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा, कन्हैया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू

 लोकसभा चुनाव के बीच अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर इस्तीफा भेजा है। खरगे को लिखे पत्र में लवली ने इस्तीफा देने की वजह भी बताई है। उन्होंने जहां आम आदमी पार्टी से गठबंधन पर आपत्ति जताई, वहीं बाहरी प्रत्याशियों को टिकट देने पर रोष जताया। उनके इस इस्तीफे के बाद कन्हैया कुमार के खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। यहां पढ़िये तमाम अपडेट्स….

कन्हैया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू

अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफे देने की वजह के जो कारण बताए हैं, उनमें एक कारण यह भी है कि कन्हैया कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। ऐसे में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे और कन्हैया कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

अरविंदर लवली के आवास पर पहुंचे कांग्रेसी

अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। मल्लिकार्जुन खरगे ने अरविंदर सिंह लवली से जुड़े विवाद का समाधान निकालने का पार्टी नेताओं को निर्देश दिया है। संदीप दीक्षित समेत कई कांग्रेसी अरविंदर सिंह लवली के आवास पर पहुंच गए हैं।

अरविंदर लवली ने मल्लिकार्जुन खरगे को लिखी चिट्ठी

अरविंद सिंह लवली ने खरगे को लिखे पत्र में कहा कि दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी। जिसका गठबंधन कांग्रेस पार्टी के झूठे मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार किया गया था और जिसके आधे कैबिनेट मंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं।

लवली ने लिखा कि नॉर्थ ईस्ट दिल्ली कांग्रेस के उम्मीदवार उम्मीदवार कन्हैया कुमार पार्टी लाइन और स्थानीय कार्यकर्ताओं की मान्यताओं को दरकिनार करते हुए दिल्ली के सीएम की झूठी प्रशंसा करते हुए मीडिया में बाइट दे रहे हैं। लेकिन असलियत यह है कि दिल्ली की जनता की पीड़ा के उलट उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली को लेकर AAP के झूठे प्रचार का समर्थन किया।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button