देश

Seoni Crime News: सोते समय युवती और नानी की हत्या के बाद घर में लगा दी आग, डबल मर्डर से पूरे गांव में फैली सनसनी

घर के आंगन में सो रही युवती और उसकी नानी की दर्दनाक हत्या कर दी गई। दोनों को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपियों ने घर में आग लगा दी। आग की लपटें देखकर ग्रामीण दौड़े और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। डबल मर्डर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना सिवनी के बरघाट थाना क्षेत्र के जनमखारी गांव की है।  पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हत्या किसने और क्यों की? इसका पता लगाने पुलिस जांच कर रही है।

धारदार हाथियार से हमला कर मार डाला 
जानकारी के मुताबिक, जनमखारी गांव निवासी कान्ता बाई पति ईश्वरी प्रसाद राहंगडाले और उसकी नातिन करिश्मा पुत्री प्रताप कटरे अपने घर के आंगन में सो रही थीं। शनिवार देर रात अज्ञात आरोपी घर के अंदर घुसे और दोनों की धारदार हाथियार से हत्या कर दी। इसके बाद कमरे में आग लगाकर युवती के कपड़े और अन्य सामग्री को जलाने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो जांच में कमरे में आगजनी के निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने किसी धारदार और ठोस वस्तु से प्रहार कर दोनों की हत्या की है। जांच के बाद ही कारण सामने आएगा।

युवती के माता-पिता नागपुर में करते हैं मजदूरी 
बरघाट थाना पुलिस का कहना है कि युवती के माता-पिता नागपुर में ईंट भट्टा में मजदूरी करते हैं। घर में युवती के अलावा और उसकी नानी रहती थीं। अनुमान लगाया जा रहा है कि शनिवार की रात 12 से रविवार सुबह 4 बजे के दरम्यान अज्ञात आरोपियों ने युवती और उसकी नानी की निर्मम हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button