देश

CISCE 10th, 12th Result 2024: सीआईएससीई 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी; ऐसे Check करें रिजल्ट

CISCE 10th, 12th Result 2024: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) कक्षा 10 के लिए इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) और कक्षा 12 के लिए इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) के परिणाम  घोषित कर दिए हैं। जो छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वे सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर देख सकते हैं।

इस साल का पासिंग पर्सेंटेज

  • आईसीएसई: 99.47% (2,42,328 पास)
  • आईएससी: 98.19% (98,088 पास)

12वीं का रिजल्ट 98.19%
इस साल भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। आईएससी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 98.19% छात्र पास हुए हैं। इसमें लड़कियों 98.92% और लड़के 97.53% शामिल है।

10वीं का रिजल्ट 99.47% 
इस साल 10वीं में लड़कियों ने 99.65% हासिल करके लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 99.31% रहा है।

इस साल से नहीं होगी कम्पार्टमेंट परीक्षा
ICSE ने 2024 से आईसीएसई और आईएससी कम्पार्टमेंट परीक्षाएं बंद कर दी है। इसके बदले जो उम्मीदवार इसी वर्ष परीक्षा में अपने अंक/ग्रेड में सुधार करना चाहते हैं, वे अधिकतम दो विषयों में सुधार/इम्प्रूवमेंट परीक्षा दे सकते हैं।

3.5 लाख स्टूडेंट्स ने करवाया पंजीकरण
आईसीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च तक आयोजित की गईं थीं, वहीं 12वीं की परिक्षाएं 12 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की गईं थीं। हालांकि कक्षा 12 रसायन विज्ञान की परीक्षा को रीशेड्यूल कर दिए गया था। इसकी परीक्षा 26 फरवरी की जगह 21 मार्च को हुई थी। इस साल 10वीं और 12 वीं परीक्षा में करीब 3.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

 

2023 में ऐसा था ICSE और  ISC का रिजल्ट
2023 की परीक्षाओं में ICSE कक्षा 10 के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 98.94 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि ISC कक्षा 12 में 96.93 प्रतिशत रहा। लड़कियों ने दोनों श्रेणियों में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। 10वीं कक्षा में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.21 प्रतिशत था जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.71 प्रतिशत था। वहीं 12वीं कक्षा में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.01 प्रतिशत था और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.96 प्रतिशत था।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button