देश

गुना में महाराज, राजगढ़ में राजा की प्रतिष्ठा दांव पर

भोपाल । मप्र समेत देशभर में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार को मतदान होगा। मप्र में थर्ड फेस में 9 सीटों पर वोटिंग होगी। गुना में महाराज, राजगढ़ में राजा से कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इसमें दो पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह राजगढ़ और शिवराज सिंह चौहान विदिशा और केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से चुनाव मैदान में हैं। दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। वहीं, ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में कांटे की टक्कर बताई जा रही है।मप्र में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में भोपाल, विदिशा, राजगढ़, ग्वालियर, गुना, मुरैना, भिंड, सागर और बैतूल लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी। कुल 127 उम्मीदवार मैदान में है। सबसे अधिक भोपाल में 22 तो वहीं सबसे कम भिंड में 7 उम्मीदवार है। जबकि ग्वालियर में 19, राजगढ़ में 15, गुना में 15, मुरैना में 15, विदिशा में 13, सागर में 13 और बैतूल में 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इन सभी सीटों पर मंगलवार, 7 मई को वोटिंग होगी। वहीं 4 जून को मतगणना होगी।

गुना में महराज ने लगाया पूरा दम

गुना सीट पर भाजपा ने केपी यादव का टिकट काटकर ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिया है। वहीं, कांग्रेस ने यादवेंद्र यादव पर दांव लगाया है। इस सीट पर सिंधिया राजवंश का दबदबा रहा है। 2019 में हार के बाद सिंधिया भाजपा में शामिल हो गए। अब वह फिर से अपने पारंपरिक सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पर यादव वोटरों की नाराजगी के कारण उनको ज्यादा जोर लगाना पड़ रहा है। यादवेंद्र यादव भी भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए है। उनके पिता स्व. देशराज यादव दो बार सिंधिया परिवार को टक्कर दे चुके हैं। हालांकि, उनको हार का सामना करना पड़ा था।

राजगढ़ में राजा की सांख दांव पर

राजगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से चुनाव मैदान में हैं। वे 30 साल बाद राजगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री रहने से पहले वे यहां से दो बार सांसद रह चुके हैं। अब इस बार उनका मुकाबला भाजपा के दो बार के सांसद रोडमल नागर से है। दिग्विजय सिंह ने जनता से भावनात्मक रूप से जुडऩे का प्रयास किया। उन्होंने सियासी जीवन का अंतिम चुनाव बता कर पूरी ताकत झोंक दी है। उनके पूरे परिवार ने घर-घर वोट मांगे। भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ नाराजगी के चलते मोदी के चेहरे पर वोट मांग रही है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button