देश

बागेश्वर धाम सरकार के दरबार में मची भगदड़, एक महिला की मौत, चार लोग घायल

भिंड जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। यहां लगे बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में भगदड़ मच गई। भीड़ के कुचलने से एक महिला मौत हो गई। वहीं 4 से 5 लोग श्रद्धालु हुए हैं, जिनको अस्पताल भेजा गया है। महिला परिवार के साथ बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने आई हुई थीं।

भीड़ ने महिला को रौंद दिया

जानकारी के मुताबिक, इन दिनों भिंड के प्रसिद्ध दंदरौआ धाम में बागेश्वर सरकार के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार लगा हुआ है। वे यहां सियपिय मिलन समारोह में हनुमान कथा का वचन कर रहे हैं, जिसके चलते प्रतिदिन 3-5 लाख लोगों की भीड़ जुट रही है। वहीं मंगलवार को मुरैना के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली कृष्णा देवी बंसल भी अपने परिवार के साथ दंदरौआ धाम पहुंची थी, लेकिन मंदिर के गेट पर बेकाबू भीड़ ने उन्हें रौंद दिया, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। घटना के वक्त उनका बेटा, दामाद और बेटी की सास भी साथ थे।

बेटे ने प्रशासन पर लगाए आरोप

मृतक महिला के बेटे ने बताया कि इस हादसे के पीछे प्रशासन की अव्यवस्था है। वहां न तो भीड़ को कंट्रोल कर पा रहे हैं और न ही डॉक्टर या स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं हैं। भीड़ इतनी बेकाबू थी कि मां को गिरने के बाद काफी समय तक उनको नहीं निकाल पाए। मां के नीचे गिरने पर भीड़ उनके ऊपर से निकलती चली गईं। कई और लोग भी भीड़ में कुचले गए। दो-तीन लोगों को खुद उन्होंने बचाया। पुलिस वालों ने एंबुलेंस को बुलवाया। एंबुलेंस आने में देरी हो गई। अस्पताल में मां को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button