देश

UP की खूंखार बेगम: हाथ-पैर बांधकर शरीर को सिगरेट से दागा, धमकाया- प्राइवेट पार्ट काट दूंगी, पति ने बताया क्यों इतनी बेरहम हुई मेहर?

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में खूंखार बेगम गिरफ्तार कर ली गई है। उसके खिलाफ पति ने केस दर्ज कराया था। आरोप है कि महिला ने पति को नशीला पदार्थ खिलाया। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांध दिए। फिर महिला उसके सीने पर बैठ गई और गला घोंटने का प्रयास किया। इतना ही नहीं उसने पति के शरीर को सिगरेट से दागा और उसके प्राइवेट पार्ट को काटने की धमकी दी।

पति ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराया है, जिसमें उसकी पत्नी उसके साथ मारपीट करती, उसके हाथ-पैर बांधती और उसे सिगरेट से दागकर यातनाएं देती नजर आई। सीसीटीवी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

पति ने सुनाई आपबीती, बताया क्यों हिंसक हुई पत्नी?
आरोपी महिला का नाम मेहर जहां है। पीड़ित पति मनन जैदी का दावा है कि बियर, बिरयानी, सिगरेट और गुटखे की लत ने उसकी पत्नी को हिंसक बना दिया है। वह अक्सर इन चीजों की डिमांड करती थी। डिमांड पूरा न होने पर वह हमला करती थी और उसे फंसाने की धमकी देती थी।

पिछले साल की थी लव मैरिज
मनन जैदी ने बताया कि उनकी और मेहर की 17 नवंबर, 2023 को लव मैरिज हुई थी। लव मैरिज के लिए पंचायत भी हुई थी। कुछ समय तक हम दोनों राजी खुशी थे। लेकिन बाद में उसका स्वभाव बदल गया। वह नशा करने लगी। नशे में वह हमलावर हो जाती थी। मेहर परिवार से अलग रहने की जिद करती थी।

उसकी जिद के अनुसार वे एक अलग घर में रहने लगे। अलग होने के तुरंत बाद मन्नान को पता चला कि मेहर शराब पीती है और धूम्रपान करती है। मेहर ने मन्नान को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उस पर झूठा आरोप लगाकर जेल भेजने की धमकी भी दी। मन्नान ने उसकी गतिविधियों को रिकॉर्ड करने के लिए अपने घर में एक छिपा हुआ कैमरा लगाया है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button