देश

ट्रिपल मर्डर : अवैध संबंधों में आठ माह की गर्भवती पत्नी, बच्ची को दौड़ती बाइक समेत नहर में फेंका, जानें क्यों की वारदात

बरेली। अवैध संबंधों में भुता इलाके में एक युवक ने अपनी पत्नी और बच्ची को बाइक समेत नहर में फेंक दिया। मारपीट कर गला दबाने का भी आरोप है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। युवती के परिवार वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं आरोपी पक्ष इसे हादसा बता रहा है।

पांच साल पहले किया था प्रेम विवाह
पीलीभीत में करेली थाने के घंघोरा गांव के रहने वाले मिसिरयार खां ने पांच साल पहले गांव की ही कुलसुम (26) से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में कहासुनी और बहस होने लगी। आरोप है कि मिसिरयार पत्नी से मारपीट करता था। दोनों के डेढ़ साल की बेटी नूर फातिमा है। मिसिरयार खां ठेकेदारी करता है। जबकि कुलसुम के मायके वाले खेतीबाड़ी करते हैं। दोनेां के बीच झगड़े होने पर कई बार उनकी पंचायत हो चुकी है।
हादसा दिखाने की कोशिश, हत्या का आरोप
मृतक कुलसुम के भाई जीशान ने बताया कि मिसिरयार उनकी बहन को पीटता था। उसके एक अन्य महिला से संबंध हैं। वह उससे दूसरा निकाह करना चाहता था। इस वजह से मेरी बहन को पीटता था। बहन और बच्चों को रास्ते से हटाने के लिए वह उन्हें रिश्तेदारी में ले जा रहा था। भुता में नहर के पास उसने हादसा दिखाने के लिए बाइक समेत पत्नी और बच्चों को नहर में फेंक दिया। इससे वह डूब गए। दोनों की डूबने से मौत हो गई। कुलसुम आठ माह की गर्भवती थी। गर्भ में ही उसके बच्चे की मौत हो गई। आरोप है कि हादसे पहले उसने कुलसुम के साथ मारपीट की थी। उसके निशान कुलसुम के शरीर पर हैं। वहीं मिसिरयार पक्ष के लोगों का कहना है कि बाइक सड़क से नहर में गिर गई। महिला और बच्ची हादसे का शिकार हो गए। मिसिरयार बाइक से कूदकर पानी से अलग हो गया। इससे उसकी जान बच गई।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button