ज्योतिष

कोरोना के बाद अब डरा रहा MERS-CoV वायरस, 27 देशों में फैला, ये लक्षण दिखते ही हो जाएं सतर्क

कोरोना वायरस महामारी का असर भले ही अभी खत्म हो गया लेकिन अभी भी खतरनाक अभी भी दुनिया के कई हिस्सों में अलग-अलग तरीके से लोगों को संक्रमित कर रहा है। अब एक वायरस ने लोगों की नींद उड़ा दी है। WHO के अनुसार, अबू धाबी में हाल ही में MERS-CoV का एक नया मामला सामने आया है। दरअसल, अबू धाबी में पिछले महीने एक बीस साल के व्यक्ति को संक्रमण के चपेट में आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में पता चला कि यह मिडिल ईस्ट रेस्पिडेटरी सिंड्रोम कोरोनावायरस (MERS-CoV) से पीड़ित था। जानते हैं यह वायरस कैसे फैलता है और इसके लक्षण क्या हैं। इसका उपचार क्या है।

WHO कर रहा निगरानी
अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उस पीड़ित के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुल 108 लोग उस शख्स के संपर्क में आए थे। उन सभी को 14 दिनों के लिए निगरानी में रखा गया और जांच की गई। माना जा रहा है कि यह वायरस प्रमुख रूप से ऊंट जैसे जानवरों से फैलता है। हालांकि पीड़ित के ऊंटों के संपर्क में आने का कोई संकेत नहीं मिला है।

क्या है MERS-CoV?
WHO के अनुसार, इसे मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम कोरोनावायरस (MERS-CoV) कहा जाता है। यह पहली बार 2012 में सऊदी अरब में पाया गया था। अब तक, यह 27 से अधिक देशों में पाया गया है। इनमें मिडिल ईस्ट के देश, फ्रांस, जर्मनी, इटली, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देश शामिल हैं। WHO ने के अनुसार, इसके कुल 2,605 मामले सामने आए हैं, जिनमें 936 मौतें हुई हैं।

कैसे फैलता है यह वायरस?
बताया जा रहा है कि यह एक जूटोनिक वायरस है जो जानवरों और लोगों के बीच फैलता है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, सऊदी अरब में लोग ज्यादातर संक्रमित ड्रोमेडरी ऊंटों के असुरक्षित संपर्क से संक्रमित हुए हैं।

MERS-CoV वायरस के लक्षण

—बुखार

—खांसी

—सांस लेने में तकलीफ शामिल हैं

—कई मामलों में निमोनिया भी होता है

MERS-CoV वायरस का इलाज
अभी तक इस वायरस को खत्म करने का कोई निश्चित इलाज नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि इस वायरस के टीकों पर काम जारी है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button