देश

महाराष्ट्र और कर्नाटक सीमा विवाद उग्र, बेलगावी में महाराष्ट्र के ट्रकों पर पथराव

कर्नाटक के बेलगावी के बागेवाड़ी में प्रदर्शन के दौरान कर्नाटक रक्षण वेदिके के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के ट्रकों पर पथराव किया। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। महाराष्ट्र के दो मंत्रियों ने बेलगावी दौरा निरस्त किया। वो ट्रक रोके गए जिन पर महाराष्ट्र की नंबर प्लेट लगी थी। एक ट्रक पर पथराव किया गया। इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दोनों राज्यों की जनता से कहा कि वे सद्भाव न बिगाड़े।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button