PM Modi In Karnatka: बेलगावी में पीएम मोदी बोले- कांग्रेस परिवार हित में उलझी हुई, उसे देश की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक के बेलगावी में रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने भाषण की शुरुआत कन्नड़ भाषा में की। पीएम मोदी ने कहा कि मैं कर्नाटक के सभी वोटर्स का अभिनंदन करता हूं। कर्नाटक में मैं जहां जहां भी गया हूं मुझे एक ही स्वर सुनाई देता है कि फिर एक बार फिर मोदी सरकार की गूंज सुनाई देता है। हम सभी लोग छत्रपति शिवाजी को मानने वाले लोग हैं। छत्रपति शिवाजी ने जीवन शक्तिशाली भारत बनाने के लिए संघर्ष किया हम सभी भगवान बसवेश्वर को मानने वाले लोग हैं। भगवान बसवेश्वर ने अनुभव मंडपम से लोकतंत्र का रास्ता बताया।
बीते 10 साल में भारत शक्तिशाली हुआ
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को बीते 10 साल में भारत शक्तिशाली हुआ है। भारत की पहचान मदर ऑफ डेमोक्रेसी के तौर पर होने लगी है। भारत से 25 करेाड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। इससे हर हिन्दुस्तानी का आत्मविश्वास बढ़ा है। इसलिए देश कह रहा है कि गरीबों के कल्याण के लिए फिर एक बार मोदी सरकार। भारत जब आगे बढ़ता है तो हर हिन्दुस्तानी खुश होता है। कांग्रेस देश हित से इतना दूर हो चुकी है, परिवार हित में इतना उलझ गई है कि उसे देश की उपलब्धियां अच्छी नहीं लगती है।
कांग्रेस ने काेरोना वैक्सीन को लेकर झूठ फैलाया
आपको याद होगा कि कांग्रेस ने HAL को लेकर कितना झूठ फैलाया। कांग्रेस ने कोरोना काल में भारत की मेड इन इंडिया वैक्सीन का विरोध किया। यहां तक कह दिया कि यह बीजेपी वैक्सीन है। भारत की हर सफलता पर उन्हें शर्म आने लगी है। जैसे उनको भारत के वैक्सीन पर भरोसा नहीं, वैसे ही उन्होंने इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर सवाल उठाकर दुनिया भर में भारत को बदनाम करने की कोशिश की। अभी दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस वालों और उनकी पूरी टोली को करारा तमाचा मारा है।