देश

नाराज पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचा पति: महिला ने साथ आने से किया मना, फिर हुआ हैरान कर देने वाला कांड

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर उसके पति ने प्राणघातक हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी कई सालों से अलग रहते थे। वहीं पति उसे अपने साथ ले जाने के लिए उसे लेने आया था इस दौरान यह घटना घटित हुई है।

एडीसीपी जोन 4 के अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता का नाम परवीन पति भैरू खान निवासी जवाहर टेकरी बजरंग बली मंदिर के पास रहने वाली है। पुलिस के अनुसार भेरू खान अपनी पत्नी को साथ ले जाना चाहता था लेकिन उसकी पत्नी ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। इसी बात से गुस्से में आकर पति ने प्राण घातक हमला कर दिया।

वहीं पीड़िता के परिवार ने उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 307 एवं अन्य मामलों में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है। इसके साथ ही मामले को लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button