देश

Bharat Jodo Yatra में शामिल हुए फारूक अब्दुल्ला, गले लगाकर राहुल ने किया स्वागत, प्रियंका भी रही मौजूद

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं। इसकी तस्वीरें भी सामने आ गई है। कांग्रेस की ओर से तस्वीरों को साझा किया गया है। फारूक अब्दुल्ला चेहरे पर मास्क लगाए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उनके साथ नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी ने फारूक अब्दुल्ला को गले लगाकर स्वागत भी किया है। प्रियंका भी इस दौरान मौजूद रही। आपको बता दें कि 9 दिनों के अंतराल के बाद आज कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली से चली है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के रास्ते यह यात्रा जम्मू कश्मीर में संपन्न होगी।

वहीं, पूर्व रिसर्च एंड एनालिसिस विंग(RAW) प्रमुख ए.एस. दुलत दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं। खबर यह भी है कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में कश्मीर में शामिल होंगी। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा था कि मुझे भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी जी के साथ कश्मीर में जुड़ने का आज न्योता दिया गया। उनके अदम्य साहस को सलाम करती हूं और मेरा मानना है कि उस व्यक्ति के साथ खड़े होना मेरा कर्तव्य है, जिसमें फासीवादी ताकतों को चुनौती देने की हिम्मत है। आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को कन्याकुमारी से आरंभ हुई थी। यह यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी।

तमिलनाडु से शुरू होने के बाद यह यात्रा केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, होते हुए दिल्ली पहुंची थी। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश के रास्ते हरियाणा, पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी। 3 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी। 10 जनवरी तक हरियाणा में रहने के बाद 11 को पंजाब में प्रवेश करेगी। 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश से भी गुजरेगी। 20 जनवरी को यह यात्रा जम्मू कश्मीर में प्रवेश करेगी। खबर के मुताबिक 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी तिरंगा फहराएंगे और वहीं इस यात्रा का समापन भी होगा।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button