देश

शीतलहर ने दिल्ली में तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड, बारिश का अलर्ट, और बढ़ेगी ठंड

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं। दिल्ली में तो 12 साल बाद सबसे लंबी शीतलहर रही है। इस साल जनवरी में आठ दिन ऐसे रहे हैं, जब तापमान चार डिग्री से काफी कम रहा है।
गुरुवार सुबह दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व आसपास बादल छाए रहे। छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आज रात तक हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद 23 व 24 जनवरी को बारिश व ओले की आशंका व्यक्त की गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। गलन वाली सर्दी से लोगों को बहुत हद तक राहत मिल सकती है।

बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह शीतलहर का आठवां दिन था। इससे पहले पांच से नौ जनवरी तक न्यूनतम तापमान चार डिग्री से कम और 16 से 18 जनवरी तक तापमान तीन डिग्री से कम दर्ज हुआ था।

रात से होगी हल्की बारिश 
अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार रात से हल्की बारिश होगी। वहीं 23 से 24 जनवरी को फिर से हल्की बारिश का दौर शुरू होगा। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलेगी। वहीं, अब तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 24 जनवरी तक अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री पहुंचने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 19.6 और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में लोदी रोड में सबसे कम 2.2 डिग्री, रिज में 2.3, जाफरपुर में 2.9 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने बुधवार तक शीत लहर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया था।

सबसे लंबी शीतलहर वाली जनवरी
15 सालों के दौरान यह जनवरी सबसे लंबी शीतलहर वाली रही है। बुधवार को इस जनवरी में आठवें दिन शीतलहर रही। 2021 की जनवरी में 6 दिन शीतलहर रही थी। 2008 में सबसे ज्यादा 12 दिन शीतलहर रही।

अब शीत लहर से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अब शीत लहर से राहत मिलेगी। गुरुवार से शीत लहर का प्रकोप खत्म हो जाएगा। 19 जनवरी को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहने का अनुमान है।
नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ना केवल तापमान में बढ़ोतरी होगी बल्कि गुरुवार रात को हल्की बूंदाबांदी व बारिश का अनुमान है। आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी संभावना है। वहीं 20 से 22 जनवरी तक सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा।

इस साल कब कितने दिन कम रहा न्यूनतम तापमान
दिल्ली में वर्ष 2012 से 2023 तक शीत लहर इतनी लंबी नहीं चली। पांच जनवरी को न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री, छ: जनवरी को चार डिग्री, सात डिग्री 2.2 डिग्री, आठ जनवरी को 1.9 डिग्री, 16 जनवरी को 1.4 डिग्री, 17 जनवरी को 2.4 डिग्री व 18 जनवरी को 2.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button