देश

कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान लॉन्च, मोदी सरकार के खिलाफ जारी की चार्जशीट

कांग्रेस ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा भले की गैर ताजनीतिक थी, लेकिन पार्टी का हाथ से हाथ छोड़ो यात्रा 100 फीसदी राजनीतिक अभियान है। अब कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की है।

कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान 26 जनवरी से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम रमेश ने शनिवार को दिल्ली मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन कर कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार करेंगे और वे राहुल गांधी का पत्र लोगों को सौंपेंगे। हाथ से हाथ मिलाओ अभियान 26 जनवरी से 26 मार्च तक चलेगा। इस अभियान के दौरान पार्टी आम जनता से जुड़ने की कोशिश करेगी। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चिट्ठी के साथ बीजेपी सरकार की नाकामियों की चार्जशीट घर-घर में बांटी जाएगी। इस अभियान का मकसद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा पैदा करना भी होगा।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button