देश

कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह ने भगवान शंकर को बताया आदिवासी

भोपाल । मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया ने भगवान शंकर को आदिवासी बताया है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। विधायक ने कहा कि एक आदिवासी ने समुद्र मंथन से उत्पन्न जहर को पीकर इस संसार को बचाया है।अर्जुन सिंह बरघाट विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र के सेलुवाकला घाट में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति की स्थापना को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भगवान शंकर को आदिवासी बताया।

विधायक ने कहा,समुद्र मंथन हुआ। समुद्र मंथन में जहर निकला, अमृत निकला। अमृत तो होशियार लोगों ने पी लिया… और जहर बच गया। उस जहर का क्या करें? उस जहर को भी किसने पिया… हिमालय में रहने वाले भोले भंडारी ने.. और भोले भंडारी किसको कहते हैं? आदिवासी को ही तो कहते हैं। आज हर किसी के जुबान पर तो है। किसने पिया जहर? इस जहर को आदिवासी ने पीकर इस संसार को जीवनदान दिया है। वो हमारा समाज है। वे आदिवासी समाज के प्रतीक हैं.. वे आदिवासियों की संस्कृति के प्रतीक हैं.. वे हमारी सोच, हमारे विचारों के प्रतीक हैं। इसलिए उन लोगों को हम सड़क पर नहीं, दिल में रखते हैं।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button