खेलदेश

पीटी उषा ने रचा इतिहास, इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष बनीं

जानी मानी ट्रैक एंड फील्ड एथलीट पीटी उषा ने शनिवार (10 दिसंबर) को इतिहास रच दिया। वह इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गईं हैं। चुनाव में उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त सेवानिवृत्त एससी जज एल नागेश्वर राव की देखरेख में शनिवार IOA के चुनाव हुए।

1960 के बाद पहली बार हुआ ऐसा…

1960 के बाद पहली बार कोई खिलाड़ी आईओए का अध्यक्ष बना है। अध्यक्ष महाराजा यादविंदर सिंह (1938-1960) पिछले ऐसे अध्यक्ष थे जो खिलाड़ी रह चुके थे। वो आईओए के तीसरे अध्यक्ष थे। उषा का इस पद पर चुना जाना पिछले महीने ही तय हो गया था, क्योंकि वो अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाली अकमात्र प्रत्याशी थीं।

उषा ने रचा इतिहास

IOA के 95 साल के इतिहास में वह अध्यक्ष बनने वाली पहली ओलंपियन और पहली अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता हैं। ‘पय्योली एक्सप्रेस’ और ‘उड़न परी’ के नाम से मशहूर रही उषा को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा था।

पीटी ऊषा के नाम कई पदक

58 वर्षीय पीटी ऊषा ने 2000 में संन्यास लेने से पहले भारतीय और एशियाई एथलेटिक्स में दो दशक तक अपना दबदबा बनाया था। उषा के नाम एशियाई खेलों में चार स्वर्ण और सात रजत पदक हैं। वह 1982, 1986, 1990 और 1994 एशियाई खेलों में पदक जीती थीं। इसके अलावा एशियाई चैंपियनशिप में 14 स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक भी उन्होंने जीते हैं। पीटी ऊषा 1984 ओलंपिक में 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में चौथे स्थान पर रही थीं।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button