देश

कर्नाटक चुनाव : कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची जारी, गहलोत को मिली जगह, पायलट आउट

जयपुर। कांग्रेस ने आगामी कर्नाटक चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें राजस्थान से सीएम अशोक गहलोत का नाम है जबकि सचिन पायलट की अनदेखी की गई है। सूची में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राज्य प्रमुख डीके शिवकुमार, एलओपी सिद्धारमैया, जगदीश शेट्टार, शशि थरूर और अन्य के नाम हैं।

बता दें कि पार्टी ने निर्वाचन आयोग को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है। इसमें खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और रणदीप सुरजेवाला, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कई अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं। जबकि पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का नाम गायब है। माना जा रहा है कि पायलट को पार्टी की गुटबाजी का खामियाजा उठाना पड़ा है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button