देश
कांग्रेस मणिपुर से मुंबई तक निकालेगी भारत न्याय यात्रा, 14 जनवरी से होगी शुरू
नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से उत्साहित कांग्रेस अब दूसरी यात्रा निकालने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, इस बार की यात्रा मणिपुर से मुंबई तक की होगी। कांग्रेस इस यात्रा में 6200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
भारत न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी से होगी, जोकि 20 मार्च तक चलेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। हालांकि इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे या कोई ओर। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है।