देश

मौसम विभाग की चेतावनी, 16 से 18 के बीच होगी झमाझम बारिश

भोपाल। अक्टूबर माह में आमतौर पर मौसम का मिजाज ठंडा होने लगता है, लेकिन इस बार रात में भले ही ठंडक महसूस हो रही हो, लेकिन दिन में गर्मी बेहाल कर रही है। पिछले आठ सालों बाद शहर में अक्टूबर माह इतना गर्म बीत रहा है, शहर में पिछले सात दिनों से अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार चल रहा है। इस तरह की स्थिति इसके पहले 2015 में भी बनी थी। दिन में तीखी धूप खिल रही है, इसके चलते गर्मी हो रही है।

37 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

शहर में पिछले एक सप्ताह से तापमान 35 डिग्री के पार चल रहा हैं। शनिवार को भी शहर का अधिकतम तापमान 36.7 और न्यूनतम 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक रहा। इसके पहले इस तरह की स्थिति 2015 में बनी थी, जब 1 से 14 अक्टूबर तक लगातार अधिकतम तापमान 35 डिग्री से अधिक बना हुआ था, इस दौरान 13 अक्टूबर को तापमान 37.3 डिग्री पर पहुंच गया था। मौसम विज्ञानियों के अनुसार कल से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती। मौसम में बादल, बौछारों की संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

कल से बादल, बौछारों की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण शहर में इन दिनों आंशिक बादलों की स्थिति बनने लगी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 16 से 18 के बीच बादल, हल्की बौछारों की संभावना बन सकती है। इसके कारण अब अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, वहीं न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button