देश

पहलवान विवाद : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर पहलवानों से मुलाकात की

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ने जंतर-मंतर पर कथित यौन उत्पीड़न मामले में WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मुलाकात की।

अरविंद केजरीवाल ने कहा जो लोग हमारे देश से प्यार करते हैं, चाहे वे कांग्रेस, आप या भाजपा से हों और भले ही वे किसी भी पार्टी से संबद्ध न हों, उन्हें उतरना चाहिए और उन्हें (पहलवानों) समर्थन देने के लिए यहां आना चाहिए।
केजरीवाल ने कहा जिन बच्चियों ने भारत का नाम रोशन किया, उन्हें छेड़खानी करने वाले के खिलाफ एक FIR कराने के लिए जंतर-मंतर पर बैठना पड़ रहा है। पूरी सरकार और प्रधानमंत्री उस आदमी को बचाने में लगी है। जो भी भारत से प्यार करता है वो आपके साथ खड़ा है।

ओलम्पिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और साक्षी मालिक तथा राष्ट्रमंडल खेल पदक विजेता विनेश फोगाट कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। बृज भूषण और कुछ कोचों पर यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button