देश

Karnataka Results 2023 : दिग्विजय सिंह बोले- ‘कर्नाटक में कोई सिंधिया नहीं’, MP के चुनाव के बाद सेंट्रल इंडिया से भी खत्म होगी BJP

भोपाल। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए नजर आ रही है। वहीं कर्नाटक चुनाव के नतीजों पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए भाजपा पर तंज कसा है। कहा कि भाजपा करोड़ों रुपए खर्च करेंगी तो ‘ऑपरेशन लोटस’ हो सकता है। लेकिन, कर्नाटक में कोई सिंधिया नहीं हैं। बीजेपी का दक्षिण भारत में सफाया हो गया है। मध्य प्रदेश के चुनाव के बाद सेंट्रल इंडिया से भी बीजेपी का सफाया हो जाएगा।

मध्य प्रदेश में जोड़तोड़ की गुंजाइश भी नहीं रहेगी

कर्नाटक में प्रचंड जीत पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी के आला नेतृत्व को बधाई देते हुए दावा किया कि मध्य प्रदेश में चुनाव के बाद भाजपा का मध्य भारत से भी सफाया हो जाएगा। दिग्विजय सिंह ने मीडिया से कहा कि कर्नाटक में हार के साथ ही भाजपा का दक्षिण से सफाया हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश चुनाव के बाद सब देखेंगे कि भाजपा का मध्य भारत से भी सफाया हो जाएगा। इस बार कांग्रेस मध्य प्रदेश में भी इतना बहुमत लाएगी कि जोड़तोड़ की गुंजाइश भी नहीं रहेगी।

कर्नाटक में मजबूत कांग्रेसी हैं : दिग्विजय

साथ ही कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि इनके प्लान बी का मतलब है खरीद फरोख्त। ‘ऑपरेशन लोटस’ भी नहीं चलेगा। इनके पास उद्योगपतियों का दुनिया भर का पैसा है। अडानी का 20 हजार करोड़, जिसका कोई अता-पता नहीं हैं। उसमें से भाजपा हजार करोड़ों रुपए खर्च करेंगे तो ‘ऑपरेशन लोटस’ हो सकता है, लेकिन कांग्रेस को बहुमत मिलेगा। लेकिन, इन्हें कर्नाटक में कोई सिंधिया नहीं मिलेगा। कर्नाटक में मजबूत कांग्रेसी हैं। कर्नाटक में जीत से मध्य प्रदेश में भी उम्मीद पैदा हो गई है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button