हमारा शहर

राज्य में लागू होगी युवा नीति, कालेजों से लिए जाएंगे सुझाव उच्च शिक्षा विभाग कर रहा तैयारी

जबलपुर। उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में राज्य युवा नीति लागू की जानी है जिसके लिए युवाओं से ही सुझाव मांगे जा रहे हैं। उच्च शिक्षा विभाग के आधीन संस्थानों में इस संबंध में जल्द सुझाव लेने के लिए आयोजन होंगे। उन्होंने कहा कि कालेजों में सेमिनार का आयेाजन कर विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों से सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। जिन्हें बाद में शासन को भेजा जाएगा।

3800 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती-

आयुक्त उच्च शिक्षा ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग जल्द कालेजों में 3800 शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए एमपी पीएससी के स्तर पर होगी। दो चरणों में यह भर्ती होगी। अगले दो साल में भर्ती पूरी होगी। पहले चरण में एक माह के भीतर भर्ती विज्ञापन जारी होगा इसमें करीब दो हजार पद भरे जाएंगे। जिसके बाद दूसरे चरण में करीब 1800 पद भरे जाने हैं।

कर्मवीर शर्मा ने कहा कि संभागीय स्तर पर विश्वविद्यालय और कालेजों के बीच समन्वय बनाने तथा नई शिक्षा नीति के अमल के बाद जमीनी हकीकत को समझने के लिए समीक्षा की जा रही है। पहले भोपाल और ग्वालियर की समीक्षा हुई थी। शुक्रवार को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय और यहां से जुड़े जिलों की संभागीय समीक्षा की जा रही है। इसमें कई मामले परीक्षा परिणाम,अंकसूची से जुड़े मिले हैं जिन्हें छात्र हित में देखते हुए शीघ्र निराकरण करने के लिए कहा गया है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button