देश

कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी का औपचारिक स्वागत किया। राजा सिहामोनी अपनी पहली तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर सोमवार को भारत पहुंचे।

कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी के आगमन पर विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने उनका स्वागत किया।

राजा नोरोडोम सिहामोनी को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोमवार को कंबोडियाई राजा के आगमन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया था, भारत और कंबोडिया के बीच संबंधों को और गहरा करने का अवसर।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी से परिचय कराया।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button