हमारा शहर

Kanwar Yatra World Record: संस्कारधानी जबलपुर में निकली विशाल संस्कार कांवड़ यात्रा, कितने कांवड़िए हुए शामिल

जबलपुर। Kanwar Yatra World Record: संस्कारधानी जबलपुर में सावन के दूसरे सोमवार को आज निकली विश्व प्रसिद्ध कांवड यात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़िए शामिल हुए। इस बार की कांवड़ यात्रा बेहद खास है, क्योंकि इस बाबा सभी कांवड़िए बाबा की भक्ति के साथ-साथ पर्यावरण का संदेश देते निकले थे। संस्कारधानी की ये संस्कार कांवड़ यात्रा विश्व की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा मानी जाती है। इस बार की माना जा रहा है कि ये वर्ल्ड रिकॉर्ड (Kanwar Yatra World Record) बनाएगी।

32 किमी का सफर तय करेगी कांवर यात्रा (Kanwar Yatra World Record Distance) 

इस अवसर संस्कारधानी में कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़ियों के साथ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। यात्रा की शुरूआत नर्मदा तट गौरीघाट पर मां की पूजा अर्चना से हुई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जानकारी के अनुसार ये कांवड़ यात्रा पूरे 32 किमी का सफर तय करके जाएगी। जिसकी समाप्ति खमरिया स्थित कैलाश शिव धाम पर होगी।

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाती है यात्रा  (Kanwar Yatra World Record)

जानकारी के अनुसार संस्कारधानी की ये संस्कार कांवड़ यात्रा विश्व की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा मानी जाती है। इस बार की माना जा रहा है कि ये वर्ल्ड रिकॉर्ड (Kanwar Yatra World Record) बनाएगी। मुख्य रूप से शहर के पांच विधानसभा क्षेत्रों से गुजरने वाली कांवड़ यात्रा का जगह-जगह स्वागत सत्कार भी किया गया है। जानकारी के अनुसार यात्रा में करीब 50 हजार से अधिक कांवड़िए शामिल हुए। यात्रा में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ-साथ विधायक संजय यादव, विधायक विनय सक्सेना और महापौर आदि शामिल हुए।

कहां-कहां से जाएगी कावड़ यात्रा (Kanwar Yatra Rouat) 

आज की ये कांवड़ यात्रा ग्वारीघाट से शुरू होकर रेतनाका, रामपुर चौक, आदिगुरु शंकराचार्य चौक, तीन पत्ती, यातायात चौक, सुपरमार्केट, लार्डगंज चौक, बड़ा फुआरा, सराफा बाजार से गलगला, बेलबाग, घमापुर चौक, कांचघर चौक, गोकलपुर, रांझी, खमरिया चौक से कैलाश धाम पर समाप्त होगी।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button