देश

MP Weather : रीवा सहित इन संभागों में बारिश, तापमान में गिरावट, 2 से 3 दिनों में मानसून की विदाई, 10 जिलों में गुलाबी ठंड, जानें IMD पूर्वानुमान

 मानसून की विदाई के साथ ही कई जिलों में एक बार फिर से मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन होगा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबादी की संभावना व्यक्त की गई है। हालांकि भारी बारिश की संभावना से इनकार किया गया है।

MP में ठंड की दस्तक बढ़ने के साथ ही तापमान में भी कमी देखा जा सकता है। बारिश और गर्मी का संतुलन बना हुआ है। तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। कई संभाग और जिले में बारिश के आसार हैं। मौसम में बदलाव की भी संभावना व्यक्त की गई है। 6 अक्टूबर से कई क्षेत्रों में मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे। इसके साथ ही हल्की ठंड की दस्तक भी देखने को मिलेगी।

तीन संभागों में कहीं कहीं मध्यम बारिश की चेतावनी

वर्तमान में कम दबाव का क्षेत्र झारखंड और आसपास के इलाके में बना हुआ है। वहीं तेलंगाना में एक द्रोणिका बनी हुई है। जिसके कारण से छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के रास्ते यह मध्य प्रदेश को भी प्रभावित कर सकती है। तीन संभागों में कहीं कहीं मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ग्वालियर उज्जैन और गुना में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जा रहा है।आसमान में बादल छाए हुए हैं। कुछ स्थानों पर तेज धूप खिली हुई है इंदौर जबलपुर में हल्की बारिश देखी जा सकती है

इस पूर्व 19 जिलों से मध्य प्रदेश के मानसून की विदाई निश्चित कर दी गई है। इंदौर, ग्वालियर के अलावा उज्जैन, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, आगर, नीमच, रतलाम, झाबुआ, मुरैना और शिवपुरी से मानसून की विदाई के साथ ही दो से तीन दिनों में भोपाल, इंदौर, नर्मदा पुरम और सागर संभाग से भी मानसून की विदाई हो जाएगी। इसके लिए परिस्थिति अनुकूल बनी हुई है।

दिन में गर्मी और रात में ठंडी का ट्रेंड 

आसमान साफ रहेगा दिन में गर्मी और रात में ठंडी का ट्रेंड चल सकता है। वही उत्तर भारत में पश्चिमी विकशॉप सक्रिय होने के कारण बारिश की स्थिति निर्मित होगी। जिसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ेगा। ऐसे में अक्टूबर में मौसम में कई तरह के बदलाव सुनिश्चित होंगे।प्रदेश के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। तीन शहरों में तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। रायसेन, मलाजखंड और छिंदवाड़ा में तापमान में गिरावट का सिलसिला जा रही है।

वहीं रीवा संभाग में हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। शहडोल संभाग में भी आज हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। तापमान में 2.8 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही हल्की ठंड का भी अनुभव हो रहा है। अधिकांश जिलों से मानसून की विदाई के साथ ही वातावरण में नमी कम होने के कारण बादल भी छट गए हैं। धूप में हल्की- धूप महसूस हो रही है लेकिन हवाओं का रुख उतरी है। जिसके कारण तापमान में गिरावट से राहत बनी हुई है। 10 अक्टूबर से मानसून की विदाई सुनिश्चित होगी। सीधी में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button