देश

MP में पटवारियों की हड़ताल का 17 वां दिन: धरना स्थल पहुंचकर जयवर्धन सिंह ने की मुलाकात, कहा- कांग्रेस सरकार बनने पर करेंगे मांग पूरी

गुना। एमपी में पटवारियों की हड़ताल का आज 17 वां दिन है। 25 साल से वेतनमान नहीं बढ़ाने पर पटवारी हड़ताल पर हैं। गुना में भी पटवारियों की हड़ताल जारी है। वहीं बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह धरना स्थल पहुंचकर पटवारियों से मुलाकात की।

इस दौरान जयवर्धन सिंह ने कहा, कांग्रेस सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में पटवारियों का 2800 ग्रेड-पे वेतन मान और पुरानी पेंशन बहाली योजना भी लागू की जाएगी। साथ ही सभी संविदा कर्मियों को भी चरणबद्ध तरीके से नियमित किया जायेगा। कई साल जनता और शासकीय कार्यों में सेवा दी है, उनको पहले नियमित किया जायेगा और धीरे धीरे स्थाई करने की योजना बनाएंगे।

वहीं मध्य प्रदेश में बीजेपी की 39 सीटों की सूची को लेकर जयवर्धन सिंह ने कहा, ऐसा पहली बार हुआ है कि आचार संहिता से पहले भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी हुई है, जिन लोगों के नाम तय हुए हैं वह सूची दिल्ली से तय किए गए हैं।अधिकतर मूल भाजपा कार्यकर्ता इस सूची से सहमत नहीं है।

जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर जयवर्धन सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी पटवारी आक्रोशित हैं फिर किस बात का आशीर्वाद लेने आ रहे हैं। 15-15 लाख लेकर पटवारियों के पद बांटे गए। जब ये बात सामने आई तो परीक्षा का परिणाम रोक दिया गया। अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को भी ज्वाइनिंग नही मिली। जब अधिकार मांगने भोपाल गए तो छात्रों को लट्ठ मारे गए। तो किस बात का जन आशीर्वाद लेने आ रहे हैं। भाजपा के नियंत्रण से पूरी बात फिसल चुकी है। जनता बदलाब चाह रही है।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button