देश

MP की 1.29 करोड़ ‘लाड़ली बहनों’ को 12वीं किस्त ट्रांसफर: मोहन यादव बोले-रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग से पहले मध्यप्रदेश की ‘लाड़ली बहनों’ को बड़ी खुशखबरी है। ‘मोहन सरकार’ ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 12वीं किस्त  1.29 करोड़ महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी है। ‘मोहन सरकार’ ने पांचवीं बार बहनों को यह तोहफा दिया है। भिंड के अटेर में चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के खाते में पैसे पहुंचने की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि ‘रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई’।

तुम रोते रहो हम बहनों को पैसे पहुंचाते रहेंगे
सीएम मोहन ने कहा-लाड़ली बहनों चिंता मत करना, आपके खाते में 1250 रुपए डल गए हैं। ये भाजपा की जुबान है मोदी जी का समय है। कांग्रेस के लोग रोज दिन गिनते रहते हैं। इस महीने आ गए, अगले महीने नहीं आएंगे। तुम रोते रहो हम अपनी बहनों को पैसे पहुंचाते रहेंगे।

मई 2023 में शिवराज ने शुरू की थी योजना 
शिवराज सिंह चौहान ने मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था। पहली किस्त 10 जून को जारी की थी। रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया था। अब योजना के तहत हर महीने 1250 रुपए महिलाओं को दिए जा रहे हैं। इस बार 12वीं किस्त बहनाओं के खाते में ट्रांसफर की गई मोहन सरकार ने पांचवीं बार लाड़ली बहना की राशि ट्रांसफर की।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button