देश

आगनवाड़ी कार्यकर्ता का मानेदय 13 हजार रुपए, सीएम का ऐलान- सेवानिवृत्त पर 1.25 लाख देंगे

लाडली बहना योजना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात दी है। भेल दशहरा मैदान में भारतीय मजदूर संघ की तरफ से आयोजित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन आयोजित किया था। सम्मेलन में सीएम ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 13 हजार रुपए किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक योजना बनाकर मैं घोषित कर रहा हूं कि  सीएम ने कहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्त होने पर एक मुश्त सवा लाख रुपए और सहायिका को एक लाख रुपए दिये जाएंगे।  सीएम ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का पांच लाख रुपए का स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा कराया जाएगा। सीएम ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का लाडली बहना का एक हजार रुपए के अलावा मानदेय बढ़ाकर 13 हजार रुपए कर दिया जाएगा। इसके साथ ही मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का भी मानदेय 6 हजार 500 रुपए कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पदोन्नति का आरक्षण 25 प्रतिशत से 50 प्रतिशत पहले ही किया गया है। सीएम ने कहा कि हर साल कार्यकर्ताओं को इंक्रीमेंट मिलेगा। शासकीय कर्मचारियों की तरह ही छुट्टी और अन्य सेवा देने का काम किया जाएगा।

कमलनाथ पर साधा निशाना 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं जब मुख्यमंत्री बना, तब आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 500 रुपए था। जिसे 2008-2009 में 1500 और 2013-14 में बढ़ाते ले गए। 2018 में 10 हजार रुपए मानदेय करने का काम किया है। भाजपा ने यह काम किया, कांग्रेस ने नहीं किया। कांग्रेस और कमलनाथ ने एक पाप जरूर किया, हमने जो 10 हजार रुपए बढ़ाए थे। उसी में से 1500 रुपए मार दिये। आगनवाड़ी कार्यकर्ताओं। आपके साथ अन्याय किया।

ढाई लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं 
सीएम शिवराज ने चुनाव से पहले प्रदेश की करीब सवा लाख आंगनवाड़ी में कार्यरत सवा लाख आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सवा लाख आंगनवाड़ी सहायिका को साधने बड़ा ऐलान किया है। बता दें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं लंबे समय से मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगे कर रही थी।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button