हमारा शहर

कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से कामकाज हो रहा ठप्प, 18वें दिन भी जारी रहा विरोध

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार गुरुवार को भी जारी रहा। लगातार 18 दिनों से यह विरोध किया जा रहा है। कार्य नहीं करने की वजह से गोपनीय और परीक्षा विभाग में काम नहीं हो सका। कई विद्यार्थी परीक्षा संबंधी कार्य लेकर विश्वविद्यालय आए लेकिन उनके काम नहीं हुए। विभागों में ताला लगा रहा। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से दो जून से प्रारंभ होने वाली परीक्षाओं पर भी असर होता दिखाई दे रहा है हालांकि प्रशासन का दावा है कि परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।

नौ सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा है आंदोलन

विश्वविद्यालयीन कर्मचारियों और पेंशनर्स की नौ सूत्रीय मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। काम का बहिष्कार होने से बाहर से आने वाले विद्यार्थियों को आज भी परेशान होना पड़ा। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रेम पुरोहित महासचिव संजय यादव ने बताया कि जब तक कर्मचारियों और पेंशनर्स की जायज मांगे पूरी नहीं होती यह अनिश्चितकालीन आंदोलन चलता रहेगा। इसके अलावा आगामी दो जून के बाद परीक्षा एवं आवश्यक सेवाओं को भी बंद करने की कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों की आम सभा को आज राजेंद्र कुशवाहा, राम सजीवन सोंधिया, ब्यूटी सोनकर ने संबोधित किया। इस अवसर पर बंशबहोर पटेल, बैसाखू, योगेंद्र अग्निहोत्री, प्रभात श्रीवास्तव, राजकुमार तिवारी, सुखदीन कटारे, गणेश उनेहा, विजय राठौर मौजूद रहे।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button