देश

भाजपा ने जारी किया घमंडिया फाइल्स का 16वां संस्करण, भ्रष्टाचार ही कांग्रेस का संस्कार

नई दिल्ली । भाजपा ने विपक्षी गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों के खिलाफ चलाए जा रहे अपने घमंडिया फाइल अभियान के तहत 16 वां एपिसोड सोमवार को जारी कर कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार ही कांग्रेस का संस्कार है और घोटालों का पर्याय बन चुकी कांग्रेस की पीढ़ियों को विरासत में भ्रष्टाचार करने का तरीका, गरीबों का दमन और तुष्टिकरण करना मिला है, जिसे नेहरू-गांधी परिवार की पीढ़ियों ने आगे बढ़ाया है। भाजपा ने 9 मिनट 23 सेकंड का वीडियो जारी कर पोस्ट कर कहा, घोटालों का पर्याय बन चुकी कांग्रेस की पीढ़ियों को विरासत में मिला है भ्रष्टाचार करने का तरीका, गरीबों का दमन और तुष्टिकरण करना। इस नेहरू-गांधी परिवार की पीढ़ियों ने आगे बढ़ाया है। घमंडिया फाइल्स के 16वें एपिसोड में देखिए, भ्रष्टाचार ही कांग्रेस का संस्कार।
भाजपा ने वीडियो में इंदिरा के कार्यकाल में हुए कई कथित घोटालों को गिनाकर आरोप लगाया गया है, इंदिरा गांधी ने नेहरू से मिले भ्रष्टाचार की विरासत को बहुत ही शानदार तरीके से आगे बढ़ाया। वर्ष 1974 में इंदिरा सरकार में जो मारुति घोटाला हुआ, उसमें इंदिरा गांधी ने नियमों का उल्लंघन कर लाभ पहुंचाया। इस कंपनी को लाइसेंस दिलवाने में भी इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री होते हुए अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया।
मारुति तकनीकी सर्विसेज लिमिटेड में सोनिया गांधी को एमडी बनाया गया। जबकि, सोनिया गांधी के पास जरूरी तकनीकी योग्यता भी नहीं थी। कंपनी को इंदिरा सरकार की ओर से टैक्स, फंड और जमीन को लेकर कई छूट दी गई। लेकिन, कंपनी बाजार में उतरने लायक एक भी कार नहीं बना सकी। इतना नहीं सरकार के पैसों को इंदिरा गांधी ने मारुति कंपनी पर लुटा दिया।
इस घोटाले के बाद इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र का कत्ल किया। संविधान द्वारा लोगों को दिए गए अधिकारों को छीन लिया गया। आपातकाल के बाद इंदिरा गांधी जब फिर से सत्ता में लौटी तब लूट का वहीं सिलसिला फिर से शुरू हो गया। भाजपा ने राजीव गांधी के कार्यकाल के बोफोर्स घोटाले सहित पीवी नरसिम्हा राव और यूपीए की मनमोहन सिंह सरकार में भी कई घोटालों का दावा करते हुए कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button