देश

MP Weather : 3 संभागों सहित 20 जिलों में आज भारी बारिश-आंधी, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव, दो लोकल सिस्टम सक्रिय, यहां बढ़ेगा तापमान, जानें IMD पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से भारी बारिश की शुरुआत होगी। 15 सितंबर से मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव होने वाले हैं। स्ट्रांग सिस्टम सक्रिय होने की वजह से प्रदेश के 90% हिस्से में माध्यम से भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। वही मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक 20 सितंबर तक बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव और मानसून की सक्रियता के कारण मौसम में महत्वपूर्ण बदला नजर आने वाले हैं। वहीं 20 सितंबर से एक और चक्रवाती सिस्टम सक्रिय होगा। जिसका असर 25 सितंबर तक पूरे प्रदेश में देखा जाएगा।

21 जिलों में बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश में अभी भी सामान्य से 12% बारिश कम रिकॉर्ड की गई है। वही 21 जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। जिसका असर प्रदेश के मौसम पर दिखेगा।

जबलपुर संभाग के जिले में कहीं-कहीं अति भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के कारण भोपाल, उज्जैन, सागर, शहडोल संभाग में तेज बारिश के असर है। वहीं कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश देखी जा सकती है। मौसम विभाग को मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश पर एक हवा का चक्रवात मौजूद है। इस चक्रवात के कारण पूर्व उत्तर प्रदेश से होकर झारखंड, उड़ीसा से बंगाल की खाड़ी पर एक द्रौणिका निर्मित हो रही है।

मानसून रेखा का जैसलमेर, कोटा, गुना, सतना, अबिकापुर, चाईबासा होते हुए बालेश्वर से बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रही है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात निर्मित हुआ है। नर्मदा पुरम तवा बांध के गेट को दूसरी बार खोला गया है। बांध का जलस्तर अधिकतम लेवल 1166 फीट को पार कर गया है। वहीं गुरुवार सुबह 9:00 बजे सभी गेट बंद कर दिए गए।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button