हमारा शहर

International Yoga Day 2023 : जबलपुर में भित्ति चित्रों में उकेरे जा रहे योग के संदेश, राहगीरों का खींच रहे ध्यान

 शहर की प्रमुख दीवारों में योगाभ्यास के आकर्षक चित्र उकेरे जा रहे हैं। भित्ति चित्र के माध्यम से ये संदेश भी दिया जा रहा है कि योग से ही काया निरोगी रहेगी। दरअसल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर के सदर स्थित गैरीसन मैदान राष्ट्रीय स्तर का योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक नागरिक सहभागी बने इसके लिए नागरिकों में जनजागरूकता लाई जा रही है। जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन द्वारा योग के प्रति नागरिकों की रुुचि बढ़ाने के लिए शहर की प्रमुख दीवारों में योग से जुड़े चित्र व संदेश गढ़वाए जा रहे हैं।

शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन, पर्यटन विकास निगम चौराहा, रेलवे स्टेडियम सहित शहर के अन्य क्षेत्रों की प्रमुख स्थानों की दीवाराें पर सुंदर आकर्षक रंगाें से योग मुद्रा युक्त चित्र उकेरे जा रहे हैं। कलाकार पूरी तन्यता से अलग-अलग तरह के योग मुद्रा वाले चित्र बनाकर से आकर्षक रंगों से भर रहे हैं। सुंदर व आकर्षक ये भित्ति चित्र न सिर्फ न सिर्फ राह चलते नागरिकों का ध्यान ध्यान अपनी और खींच रहे हैं बल्कि योग के प्रति दिलचस्पी भी बढ़ा रहे हैं।

तन और मन रहेगा स्वच्छ

योग क्रिया करते चित्रों के माध्यम से ये संदेश भी दिया जा रहा है कि योग करने से न सिर्फ तन स्वस्थ्य होगा बल्कि मन भी स्वस्थ व प्रसन्न रहेगा। रोजाना योगाभ्यास करने से शरीर में नई ऊर्जा का किस तरह संचार होता है ये भी चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित करने के प्रयास कलाकारों द्वारा किए जा रहे हैं।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button