देश

तालाब में डूबने से दो भाइयों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

शहडोल। जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव के तालाब में नहाते गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। मंगलवार शाम को खेल-खेल में राजा केवट और लवकुश केवट तालाब पर पहुंच गए और नहाते समय गहरे पानी में डूब गए। तालाब किनारे रखे कपड़ों से बच्चों की पहचान की गई।

पुलिस ने देर रात शवों को निकलवाकर जयसिंहनगर अस्पताल भिजवाया, जहां आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। दोनों बच्चे चचेरे भाई बताए गए हैं।

गहरे पानी में जाने से दोनों डूबे

जानकारी के अनुसार, राजा केवट (07) और लवकुश केवट (09) लखनपुर गांव के छपरा तालाब में नहाने गए थे, तभी डूबने से दोनों की मौत हो गई है। दोनों भाई खेलते-खेलते तालाब पर पहुंच गए थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए। काफी देर तक दोनों नजर नहीं आए तो आसपास के लोगों ने परिजनों को इसकी जानकारी। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों के शवों को तालाब से निकलवा लिया गया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।

पीएम के बाद सौंपे शव

पुलिस ने बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब गांव के नजदीक है। इसलिए दोनों बच्चे खेलते हुए वहां पहुंच गए और नहाते समय गहरे पानी में डूब गए। परिजनों ने बताया कि दोनों को तैरना नहीं आता था और तालाब गहरा है। बारिश के चलते तालाब में पानी भी अधिक था।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button