देश

चोरों के हमले में कांग्रेस नेता की मौत, 20 तोला सोना, 5 किलो चांदी समेत लाखों की नकदी लेकर फरार

राजगढ़/सारंगपुर। मध्य प्रदेश में चोरों के हौसले बुलंद हैं, आए दिन चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच सारंगपुर पुलिस थाना क्षेत्र के काचरिया पुरोहित गांव में बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को चोरों ने घर में घुसकर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घर में चोरी करने के इरादे से घुसे लुटेरों ने बुजुर्ग दंपत्ति पर जान लेवा हमला कर दिया। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं गांव के पूर्व सरपंच की मौत हो गई। जबकि, उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

क्या है मामला ?

जानकारी के अनुसार, घर में बुजुर्ग दंपत्ति पर सो रहे थे, तभी रात में चोरी करने घुसे बदमाशों ने दोनों पर हमला कर दिया। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं गांव के पूर्व सरपंच बने सिंह (85) की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी लाडकुंवर बाई (82) वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें प्रारंभिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। वहीं अल सुबह सारंगपुर थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। वहीं डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम, क्राइम ब्रांच की स्पेशल टॉस्क फोर्स भी मौके पर जांच करने के लिए पहुंची है।

इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम को सारंगपुर तैनात किया गया। पुलिस के अनुसार, चोर रात करीब 2-3 बजे घर में पीछे की तरफ से घुसे, क्योंकि पीछे का दरवाजा खुला था।

पुलिस ने किया टीमों का गठन

पुलिस को मृतक के बेटे राजेंद्र सिंह ने बताया है कि घर से करीब 20 तोला सोना, 5 किलो चांदी, 2 राइफल एवं लाखों रुपए की नकदी गायब है। पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button