देश

दीपोत्सव के लिए अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी, रामलला के दर्शन कर पूजा अर्चना कर झुकाया सर

दिवाली के पर्व में देशभर में रौनक और धूम छाई हुई है। वहीं राम की नगरी में दिवाली की अलग ही भव्यता छाई हुई है। अयोध्या को इस बार 17 लाख दीयों के साथ साथ लेजर लाइट से भी सजाया गया है जो कि कि नगरी की शोभा को काफी बढ़ा रहा है और ऐसा अहसास दिला रहा है कि मानो  जैसे त्रेता युग में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के लंका विजय के बाद अयोध्या पहुंचने पर दिखाई दी थी। हर्षोल्लास से भरी और गौरवान्वित अयोध्या।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दीपोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में अयोध्या में रामलीला करने वाले कलाकारों का स्वागत किया। अयोध्या के दीपोत्सव के रंग में शोभा बढ़ाने के लिए आज पीएम मोदी भी श्री राम की नगरी पहुंचे जहां वो दीपोत्सव की शुरूआत करेंगे और सरयू नी के तट पर होलोग्राफिक शो को देखेंगे और करीब ढाई घंटे तक अयोध्या में रहेंगे।

अयोध्या प्रशासन ने पीएम मोदी के अयोध्या छोड़ने के बाद स्थानीय लोगों के लिए 25 मिनट के आठ लेजर शो पेश करने का फैसला किया है। ये रात 9 बजे से शुरू होंगे और दोपहर 1 बजे तक जारी रहेगा। शो 24 अक्टूबर को दिवाली पर भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button