देश

Priyanka Gandhi Visit MP: प्रियंका गाँधी का एक बार फिर एमपी दौरा, छतरपुर में करेंगी जनसभा

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब मात्र 25 दिन बचें हुए है। इससे पहले हर राजनैतिक पार्टिया अपने पक्ष में जनता के बीच अपना माहौल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।

जोरो-शोरो से तैयारियां जारी

इसी कड़ी में कांग्रेस एक बार फिर सत्ता में वापसी की तैयारी की जोरो-शोरो से तैयारी कर रही है। जनता के बीच पार्टी के दिग्गज नेताओं की सभाओं का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी मेंसूचना के अनुसार कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर मध्य प्रदेश के दौरे पर आने वाली है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 28 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के छतरपुर में आने वाली है। प्रियंका यहां जनसभा को संबोधित करेंगी। बता दें, ये पांच महीनों के अंदर प्रियंका गांधी का एमपी में पांचवां दौरा है।

प्रियंका का एमपी में पांचवां दौरा

प्रियंका सबसे पहले 12 जून को जबलपुर में रैली करके चुनाव अभियान का आगाज कर चुकी हैं। इसके अलावा 21 जुलाई को ग्वालियर, 5 अक्टूबर को मोहनखेड़ा और 12 अक्टूबर को मंडला में सभा कर चुकी हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी 10 अक्टूबर को शहडोल के ब्यौहारी में सभा को संबोधित कर चुके हैं।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button