हमारा शहर

बीच रोड पर नर्स को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

जबलपुर में बुधवार सुबह करीब 10 बजे नर्स को गोली मार दी गई। नर्स को घायल हालत में एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यह घटना घर से ड्यूटी जाते समय हुई। जानकारी के अनुसार गोली उनकी पसलियों में लगी है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से जांच में जुट गई है।

यह घटना जबलपुर के ओमती थाना क्षेत्र के रसल चौक की है। जहां प्रतिदिन की तरह आज भी एक नर्स अपनी ड्यूटी के लिए घर से निकलकर जा रही थी। जिसका नाम माधवी चौधरी है। तभी एक युवक आया और गोली मार दी। गोली माधवी के पसलियों में धंस गई है। जिसका इलाज जारी है।

के अनुसार आरोपी युवक भी कटनी का रहने वाला है। आरोपी और नर्स के बीच पहले ही जान पहचान और दोस्ती थी। लेकिन किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया जिसक बाद आरोपी युवक ने आवेश में आकर गोली मार दी।

थाना प्रभारी ने बताया
ओमती थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि जिस युवक ने गोली मारी है, उसका और नर्स के बीच दोस्ती थी। सोनी नाम सामने आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास सभी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। घटना की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button