देश

Lok Sabha Chunav Analysis: MP की वो 7 सीटें, जहां 2019 में BJP को मिली बड़ी जीत; जानें किसने, किसे दी शिकस्त

भोपाल। लोकसभा चुनाव का शंखनाद होते ही मध्यप्रदेश (MP) की 29 सीटों पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। भाजपा इस बार एमपी की सभी 29 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर मैदान में है। कांग्रेस बड़ी जीत दर्ज की तैयारी में जुटी है। दोनों पार्टियों के नेताओं ने कड़ी मशक्कत करना शुरू कर दिया है। 2019 के चुनाव की बात करें छह सीटों पर भाजपा को बड़ी जीत मिली थी। तीन सीटों पर तो पांच लाख से ज्यादा से जीत हासिल की थी। चार सीटों पर भाजपा ने कांग्रेस को चार लाख से ज्यादा वोटों से मात दी थी। कांग्रेस के लिए यही छह सीटें सबसे बड़ी चुनौती है। हरिभूमि की एनालिसिस रिपोर्ट में जानें MP की वो सीटें जहां भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस को सबसे बड़ी शिकस्त दी।

  • नर्मदापुरम
  • 2019 में नर्मदापुरम सीट पर भाजपा के राव उदयप्रताप सिंह ने कांग्रेस के शैलेंद्र दीवान को 5,53, 682 वोटों से हराया। वोट कुल हुई वोटिंग का 47.74% था। इस सीट पर 74.22 प्रतिशत वोटिंग हुई। भाजपा को 69.35  फीसदी और कांग्रेस को महज 25.61% वोट मिले। नर्मदापुरम की यह जीत देश की 10 बड़ी जीतों में एक थी। इस बार भाजपा ने इस सीट से  भाजपा किसान संघ के प्रदेशाध्यक्ष दर्शन चौधरी को टिकट दिया है। कांग्रेस ने अभी प्रत्याशी नहीं उतारा है। 
  • इंदौर 
  • भाजपा ने दोबारा मौजूदा सांसद शंकर लालवानी पर भरोसा जताया है। लालवानी ने पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पंकज संघवी को 5.47 लाख वोटों से हराया था। इस सीट पर कुल 16,29,595 मतदाता ने वोट डाले थे। भाजपा को 10,68,595 वोट मिले जो कुल हुई वोटिंग का 65.59% था।
  • विदिशा
  • विदिशा में पिछले चुनाव में भाजपा ने रमाकांत भार्गव को टिकट दिया था। उमाकांत ने 5 लाख 3 हजार 84 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र पटेल को हराया था। पटेल 27% ही वोट पा सके थे। रमाकांत रमाकांत को 853022 तो शैलेंद्र को 349338 वोट मिले थे। 2024 में भाजपा ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को मैदान में उतारा है। शिवराज यहां से पांच बार सांसद रहे हैं। कांग्रेस ने अभी उम्मीदवार नहीं उतारा है।
  • खजुराहो 
  • 2019 में खजुराहो सीट पर भाजपा के वीडी शर्मा और कांग्रेस की कविता सिंह के बीच मुकाबला हुआ था। वीडी ने कविता को 492382 वोटों से मात दी थी। वीडी को 8811135 वोट मिले थे। कविता सिंह 318753 मत हासिल कर पाईं थी। 2024 में भाजपा ने फिर वीडी शर्मा को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने अभी टिकट घोषित नहीं किया है।
  • जबलपुर
  • जबलपुर सीट पर 2019 में भाजपा के राकेश सिंह और कांग्रेस के विवेक तन्खा के बीच घमासान हुआ था। राकेश ने तन्खा को 454744 वोटों से मात दी थी। राकेश को 826454 तो तन्खा को 371710 वोट मिले थे। 2024 में भाजपा ने राकेश कह जगह आशीष शर्मा को टिकट दिया है। कांग्रेस ने अभी उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है।
  • राजगढ़ 
  • 2019 के चुनाव में राजगढ़ सीट पर भाजपा के रोडमल नागर और कांग्रेस की मोना सुस्तानी के बीच मुकाबला हुआ था। रोडमल ने कांग्रेस की मोना सुस्तानी को 431019 वोटों से हराया था। रोडमल ने 823824 वोट हासिल किए थे, वहीं मोना सुस्तानी को 392805 वोट मिले थे। 2024 में भाजपा ने फिर रोडमल नागर को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने अभी टिकट घोषित नहीं किया है।
  • शहडोल  
  • शहडोल एसटी पर नजर डालें तो 2019 में भाजपा की हिमाद्री सिंह और कांग्रेस की प्रमिला सिंह के बीच मुकाबला हुआ था। भाजपा की हिमाद्री  ने 403333 वोटों से जीत हासिल की थी। हिमाद्री को 747977 तो प्रमिला को 344644 वोट मिले थे।  2024 में भाजपा ने फिर हिमाद्री सिंह पर भरोसा जताया है। कांग्रेस ने अभी उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है।
  • 2024:  भाजपा ने सभी 29 तो कांग्रेस ने उतारे 10 उम्मीदवार 
    लोकसभा सीट बीजेपी प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी
    विदिशा शिवराज सिंह चौहान घोषित नहीं
    खजुराहो वीडी शर्मा घोषित नहीं
    गुना ज्योतिरादित्य सिंधिया घोषित नहीं
    भोपाल आलोक शर्मा घोषित नहीं
    सतना गणेश सिंह सिद्धार्थ कुशवाहा
    मुरैना शिवमंगल सिंह तोमर घोषित नहीं
    भिंड संध्या राय भिंड फूल बरैया  
    ग्वालियर भारत सिंह कुशवाह घोषित नहीं
    सागर डॉ. लता वानखेड़े घोषित नहीं
    टीकमगढ़ डॉ. वीरेंद्र खटीक पंकज अहिरवार
    दमोह राहुल लोधी घोषित नहीं
    रीवा जनार्दन मिश्रा घोषित नहींं
    सीधी डॉ. राजेश मिश्रा कमलेश्वर पटेल
    शहडोल हिमाद्री सिंह घोषित नहीं
    जबलपुर आशीष दुबे घोषित नहीं
    मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते ओमकार सिंह मरकाम
    नर्मदापुरम दर्शन सिंह चौधरी घोषित नहीं
    राजगढ़ रोड़मल नागर घोषित नहीं
    देवास महेंद्र सिंह सोलंकी राजेंद्र मालवीय
    मंदसौर सुधीर गुप्ता घोषित नहीं
    रतलाम अनीता नागर सिंह चौहान कांतिलाल भूरिया
    खरगोन गजेंद्र पटेल घोषित नहीं
    खंडवा ज्ञानेश्वर पाटिल पोरलाल खरते 
    बैतूल दुर्गादास उईके रामू टेकाम 
    इंदौर शंकर लालवानी(सांसद) घोषित नहीं
    छिंदवाड़ा विवेक साहू बंटी नकुलनाथ(सांसद)
    धार सावित्री ठाकुर(सांसद) घोषित नहीं
    उज्जैन अनिल फिरोजिया(सांसद) घोषित नहीं
    बालाघाट डॉ. भारती पारधी घोषित नहीं

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button