देश

आधी रात छापेमारी क्यों?: बंगाल की CM ममता बनर्जी ने हमलावरों का किया बचाव, बोलीं- NIA कर रही भाजपा का समर्थन, गंदी राजनीति से लड़ेंगे

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले में शनिवार, 6 अप्रैल की सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) पर हुए हमले को लेकर सियासत शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि एनआईए भाजपा के लिए काम कर रही है।

एनआईए ने आधी रात को छापा क्यों मारा?
ममता बनर्जी ने सवाल उठाते हुए पूछा कि एनआईए ने आधी रात को छापा क्यों मारा? क्या उनके पास पुलिस परमीशन थी? आधी रात कोई अजनबी आएगा तो लोग क्या प्रतिक्रिया देंगे। स्थानीय लोगों ने उसी तरह प्रतिक्रिया की है। एनआईए चुनाव से ठीक पहले लोगों को क्यों गिरफ्तार कर रही है? भाजपा क्या सोचती है वह हर बूथ एजेंट को गिरफ्तार करवा लेंगे? एनआईए को क्या अधिकार है? एनआईए भाजपा का समर्थन करने के लिए ये सब कर रही है। हम पूरी दुनिया से इस भाजपा की गंदी राजनीति के खिलाफ लड़ने का आह्वान करते हैं।

दो साजिशकर्ताओं को किया गिरफ्तार
दरअसल, आतंकवाद रोधी एजेंसी एनआईए ने शनिवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे पूर्वी मिदनापुर जिले में 2022 भूपतिनगर बम विस्फोट मामले में दो प्रमुख साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया। हालांकि भूपतिनगर गई टीम पर छापेमारी के दौरान हमला किया गया। जिसमें एनआईए का एक अधिकारी घायल हो गया।

गिरफ्तार व्यक्तियों में बलई चरण मैती और मनोब्रत जाना शामिल हैं। एनआईए ने पांच अलग-अलग स्थानों पर व्यापक तलाशी के बाद इन्हें हिरासत में लिया। भूपतिनगर में जैसे ही टीम ने अपना तलाशी अभियान शुरू किया, अचानक उनका सामना एक उग्र भीड़ से हो गया। भीड़ ने एनआईए अधिकारियों पर हमला कर दिया। जिसमें एक वाहन की विंडस्क्रीन भी टूट गई।

भीड़ एनआईए टीम को रोकना चाहती थी और गिरफ्तार लोगों को रिहा कराना चाहती थी। जवाब में एनआईए ने घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। एनआईए के मुताबिक, मनोब्रत जाना और बलई चरण मैती कथित तौर पर बम बनाने और विस्फोट करने की साजिश में शामिल थे।

सम्बंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button